Bikaner Bikaner District Rajasthan

डॉ. अर्पिता गुप्ता बनीं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष

डॉ. अर्पिता गुप्ता बनीं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष
बीकानेर। महिला सुरक्षा फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने बीकानेर की डॉ. अर्पिता गुप्ता को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। फाउंडेशन के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. किशन गोयल ने उनके अनुभव, सामाजिक कार्यों में सक्रियता एवं समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ. अर्पिता गुप्ता पिछले कई वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी कच्ची बस्तियों में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। वे झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क कोचिंग प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें शिक्षण सामग्री भी उपलब्ध करवाती हैं, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *