

स्वर्ण जयंती उत्सव में देश विदेश से आए चिकित्सकों ने राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर के 17 वे बैच के स्वर्ण जयंती उत्सव में देश विदेश से आए चिकित्सकों ने रविवार को विदाई कार्यक्रम में अपनी स्मृतियां और अनुभव साझा किए। विदा होते समय उनकी आँखें छलछला आई। प्रख्यात लघुकथाकर डॉ रामकुमार घोटड़, डॉ गोपाल हांडा अपने साहित्यिक अंदाज में थे। डॉ सीताराम गोठवाल ने बताया कि उत्सव में योगाभ्यास में स्वस्थ रहो, प्रसन्न रहो का संदेश दिया। डॉ श्रीमती चुग ने योगाभ्यास कराया। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ सीताराम गोठवाल ने ने कहा यह 50 वर्षों में यह हमारा चैथा मिलन समारोह है। उत्सव में बैच के 112 में से 86 चिकित्सक देश विदेश से पधारे है। कार्यक्रम में आयोजन समिति के सचिव डॉ गणपत सिंह पुरोहित ने 17 वे बैच की स्मृतियां, अनुभव मिलन समारोह के महत्व पर प्रकाश डाला । इस मौके पर अमरीका से डॉ इंदुबाला, इंग्लैंड से डॉ राजेश गुप्ता, यमन से डॉ गिरीश, सहित दुबई, कोलकाता, दिल्ली, गुरुग्राम, जयपुर, पंजाब, हरियाणा से चिकित्सक खासे उत्साहित नजर आए।
