Bikaner Sports

जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता 12 मई को

जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का 12 मई को
बीकानेर। जिला स्तरीय जूनियर व सब जूनियर और सीनियर की टाइम ट्रायल तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन जिला तैराकी संघ के तत्वावधान में 12 मई को सुबह 09:00 बजे से रेल्वे ऑफिसर्स क्लब तरणताल, मेजर पूर्णसिंह सर्किल, बीकानेर पर आयोजित होगी। संघ के सचिव शशांक शेखर जोशी ने बताया कि राज्य स्तरीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता 25 से 27 मई एसएमएस स्टेडियम जयपुर में आयोजित होगी वहीं राज्य स्तरीय जूनियर एवं सब जूनियर प्रतियोगिता के आयोजन की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
सचिव शशांक शेखर जोशी ने बताया कि सब जूनियर ग्रुप III में 10 एवं 11 वर्ष जन्म वर्ष 2014 एवं 2015 (अधिकतम 5 इवेंट्स) तथा जूनियर ग्रुप I 15 से 17 वर्ष जन्म वर्ष 2008, 2009, 2010 (अधिकतम 5 इवेंट्स) व ग्रुप II 12 से 14 वर्ष जन्म वर्ष 2011, 2012, एवं 2013 (अधिकतम 5 इवेंट्स)। इच्छुक तैराक अपना आधार कार्ड व SFI द्वारा रजिस्ट्रेशन कार्ड और मूल निवासी प्रमाण पत्र व जन्म प्रमाण पत्र के साथ 2 फोटो लेकर दिनाक 11 मई 2025 को शाम 8 बजे तक पंजीयन के लिए स्थानीय नत्थूसर बास स्थित ब्रह्म बगीचा में अपनी प्रविष्ठि दे सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *