Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता संपन्न

जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता संपन्न
बीकानेर। जिला स्तरीय तैराकी सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय पहलवान जिम स्थित तरणताल पर किया गया। संघ के सचिव शशांक शेखर जोशी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन स्टॉक मार्केट रिसर्च एनालिस्ट अंकित मोहता एवं पहलवान जिम के संचालक देशराज यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जहां यादव ने बीकानेर के तैराकों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया वहीं मोहता ने ऐसे आयोजनों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने देने का आश्वाशन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष हीरालाल हर्ष ने की।
प्रतियोगिता के आयोजन सचिव गिरिराज जोशी ने बताया कि सब जूनियर प्रतियोगिता में बॉयज ग्रुप थर्ड सब जूनियर वर्ग के 50 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता के दौरान प्रथम स्थान पर रितेश कुमार, द्वितीय स्थान पर आदित्य सेन और तृतीय स्थान पर नयांश माथुर रहे। इसी वर्ग में 100 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता के दौरान रितेश कुमार प्रथम आदित्य सेन द्वितीय तथा नयांश माथुर तृतीय स्थान पर रहेउ साथ ही इसी वर्ग के एक अन्य इवेंट 50 मी बैक स्ट्रोक में आदित्य, नयांश और गौरव क्रमश प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग की 50 मीटर फ्री स्टाइल बॉयज ग्रुप फर्स्ट के इवेंट में यशवीर सिंह प्रथम, ध्रुव राठी द्वितीय और रंजन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बॉयज ग्रुप फर्स्ट के 100 मीटर फ्री स्टाइल इवेंट में नवीन भादू प्रथम, रंजन कुमार द्वितीय और मयंक तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बॉयज ग्रुप फर्स्ट के 200 मीटर फ्री स्टाइल इवेंट में नवीन भादू प्रथम, रंजन कुमार द्वितीय एवं मयंक तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक इवेंट के दौरान यशवीर सिंह प्रथम, मुकुंद मोदी द्वितीय एवं मयंक तृतीय स्थान पर रहे। 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में यशवीर, मयंक एवं मुकुंद क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। 50 मीटर बटरफ्लाई में यशवीर, ध्रुव एवं माधव मोदी क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। सीनियर ग्रुप की प्रतियोगिता में 50 मीटर फ्री स्टाइल में केशव बिस्सा प्रथम, यशवीर सिंह मेड़तिया द्वितीय एवं गौरव छंगाणी तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता के दौरान नवीन भादू, केशव बिस्सा एवं रंजन कुमार क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता के दौरान नवीन भादू, आदित्य भोजक एवं रंजन कुमार क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। 50 मीटर बैक स्ट्रोक प्रतियोगिता में शशांक, गौरव एवं हिमांक क्रमशः प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे वहीं 100 मी बैक स्ट्रोक में गौरव, शशांक एवं माधव क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे और 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में यशवीर सिंह प्रथम, वंश कंसारा द्वितीय तथा केशव तृतीय स्थान पर रहे। इसी कड़ी में 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में केशव प्रथम, यशवीर सिंह द्वितीय तथा मयंक तृतीय स्थान पर रहे। 200 मी ब्रेस्ट स्ट्रोक में यशवीर, वंश एवं मुकुंद क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। साथ ही 50 मीटर बटरफ्लाई में यशवीर ,आदित्य एवं ध्रुव राठी क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। वहीं महिला वर्ग की प्रतियोगिता के दौरान 50 मीटर फ्री स्टाइल में भजनीता, नैऋति एवं रुचिता क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर फ्रीस्टाइल में भजनीता, नैऋति एवं रुचिता क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। वहीं 50 मी एवं 100 मी बैक स्ट्रोक में इन्हीं तीनों बालिकाओं ने बाजी मारी।
पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम स्थानीय ब्रह्म बगीचा परिसर में 23 मई की शाम को 6 बजे रखा गया है। जोशी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नवीन सेवग, देवेंद्र पटवा, दिनेश, दीपेश पटवा, ऋषि व्यास (पहलवान जिम तरणताल के कोच) आदि का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *