

जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता शुरू
श्रीगंगानगर। विधायक प्रतिनिधि हिमांशु बिहाणी ने सोमवार को जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। सरस्वती पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल में हो रही इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले भर से 195 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। हिमांशु बिहाणी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया। इस अवसर पर बिहाणी ने कहा कि शिक्षा विभाग प्रदेश में सरकारी स्कूलों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास कर रही है। बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए उन्हें प्रोत्साहन राशि भी दे रही है। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में जो मॉडल प्रदर्शित किए है वे उनकी वैज्ञानिक सोच को दर्शाते हैं। प्रधानाचार्य ने हिमांशु बिहाणी को बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर सीडीओ अरविंद्रसिंह, डीइओ (प्रारंभिक) बृजेशकांत शर्मा, सीबीओ सुनील भाटिया, कार्यक्रम प्रभारी वेद जालंधरा, शिक्षाविद् राजेंद्र लोहिया आदि मौजूद थे।
