Bikaner Bikaner District Rajasthan

जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कोष पर जिला स्तरीय शिविर कल

जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कोष पर जिला स्तरीय शिविर कल
बीकानेर। राज्य में वित्तीय सेवाएं विभाग, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत ’आपकी पूँजी, आपका अधिकार’ जन-जागरूकता अभियान के तहत जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कोष पर जिला स्तरीय जागरूकता एवं सहायता शिविर शुक्रवार को रवींद्र रंगमंच पर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन जिला कलेक्टर के नेतृत्व और राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के मार्गदर्शन में प्रत्येक जिले के अग्रणी जिला कार्यालय द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी बैंक, बीमा, पेंशन, प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड अवैतनिक निधि की सहभागिता होगी। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक एम. अनिल राजस्थान ने बताया कि इस श्रृंखला के द्वितीय चरण में 24 अक्टूबर को बीकानेर में जिला कलेक्टर और अग्रणी जिला प्रबंधक की देखरेख में प्रातः 10 से सायं 6 बजे तक रवींद्र रंगमंच में विशेष शिविर आयोजित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *