Bikaner Bikaner District Rajasthan

65वें स्थापना वर्ष पर जिला उद्योग संघ करेगा स्मारिका का प्रकाशन, वरिष्ठ उद्यमियों का होगा सम्मान

65वें स्थापना वर्ष पर जिला उद्योग संघ करेगा स्मारिका का प्रकाशन, वरिष्ठ उद्यमियों का होगा सम्मान
बीकानेर। जिला उद्योग संघ अपने 65वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि जिला उद्योग संघ हमेशा से औद्योगिक एवं व्यापारिक हितों की रक्षा और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध रहा है तथा आगे भी इसी भावना के साथ कार्य करता रहेगा। उन्होंने बताया कि स्थापना वर्ष के अवसर पर संघ के गौरवशाली इतिहास को समेटते हुए एक विशेष स्मारिका का प्रकाशन किया जाएगा। साथ ही बीकानेर के औद्योगिक विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ उद्यमियों का सम्मान भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न राजकीय विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर उद्योग एवं व्यापार से जुड़े विषयों पर कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक में कन्हैयालाल बोथरा, मनमोहन कल्याणी, अशोक सुराणा, नरेश मित्तल, श्यामसुन्दर सोनी, वीरेंद्र किराडू, जगमोहन मोदी, सुरेन्द्र बांठिया, अशोक गहलोत, पारस डागा, शिवरतन पुरोहित, किशनलाल बोथरा, बलवंत डोगरा, दिलीप रंगा, राजाराम सारडा, निर्मल पारख, विजय चांडक, राजीव शर्मा, भंवरलाल चांडक, रोहन चावला, मोहित करनानी, किशन मूंधड़ा, मनीष तापड़िया, पीयूष सिंघवी, मनीष नाहटा, विपिन मुसरफ, पिंटू राठी, अरविन्द चौधरी सहित अनेक उद्यमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *