Bikaner Bikaner District

जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने सचल लोक अदालत मय मोबाइल वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने सचल लोक अदालत मय मोबाइल वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
बीकानेर। जिला एवं सेशन न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अतुल कुमार सक्सेना ने मंगलवार को सचल लोक अदालत मय मोबाईल वाहन को न्यायालय परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने कहा कि मोबाइल वाहन के माध्यम से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की लोक कल्याणकारी योजनाओं, अभियानों, आगामी राष्ट्रीय लोक अदालतों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इससे आमजन को योजनाओं, कानून एवं नियमों से संबंधित जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती मांडवी राजवी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री रमेश कुमार, बार अध्यक्ष श्री विवेक शर्मा सहित अधिवक्ता, विभिन्न न्यायालयों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *