

सेवग चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कब्बल व ऊनी टोपी का वितरण
बीकानेर। बीकानेर शहर मे बढ़ती सर्दी का प्रकोप देखते हुऐ नरसिंग दास जीवणी देवी सेवग चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कब्बल व ऊनी टोपी वितरण किया गया। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष तरुण भोजक ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में और कच्ची बस्तियों में रहने वाले जरूरतमंद लोगो को ऊनी कब्बल व ऊनी टोपी अध्यक्ष शंकर सेवग व महिला प्रमूख चन्द्रकला ने वितरण की। सेवग ने कहाँ कि समाज सेवी संस्थाएं हमेशा ही जरूरत के समय ऐसे सेवा कार्यों के लिए हमेशा अग्रीण रहती है। मनीष भोजक, ऋतू ध्वज शर्मा, हनुमान दास,राज कुमारी शर्मा ,राहूल शर्मा , सपना शर्मा ,पूजा शर्मा, पूनम शर्मा, ने सहयोग किया।
