Rajasthan

अनुपम धींगड़ा बालिका स्कूल में 66 साईकिलों एवं चश्मों का वितरण

रश्मि बिहाणी ने नव-निर्मित पथ और लाईब्रेरी कक्ष का भी लोकार्पण किया
श्रीगंगानगर। राज्य सरकार की ओर से निःशुल्क साईकिल वितरण योजना के तहत पुरानी आबादी स्थित अनुपम धीगड़ा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नं. 04 में बुधवार को 66 साईकिलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि के रूप में श्रीमती रश्मि बिहाणी ने साईकिलों का वितरण करने के अलावा छात्राओं को निःशुल्क नजर के चश्में भी नेत्र जांच नवाचार के तहत वितरित किए। इस अवसर पर स्काउट की छात्राओं ने मुख्य अतिथि श्रीमती रश्मि बिहाणी को एस्कोर्ट किया। मुख्य अतिथि श्रीमती रश्मि बिहाणी का तिलक लगा के एवं फूल मालाएं तथा श्रीफल भेंट कर एवं शाल ओढ़ा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्रीमती लाजवंती शर्मा ने की। इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीगंगानगर सुनील भाटिया, श्रीमती सीता स्वामी, पूर्व पार्षद अशोक मेठिया, पार्षद जगदीश घोडे़ला, पूर्व पार्षद नन्दलाल मिढ़्ढा, संजीव रहेजा, अमित धूड़िया, प्रवीण भटेजा मौजूद थे। इस अवसर पर बच्चो नें रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। श्रीमती रश्मि बिहाणी द्वारा समसा योजनान्तर्गत निर्मित लाईब्रेरी कक्ष तथा विद्यालय में नव-निर्मित पथ का भी लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा प्रधानाचार्य को विद्यालय लाईब्रेरी हेतु भगवत् गीता भेंट की गयी। समस्त स्टाफ को विधायक जयदीप बिहाणी द्वारा प्रिन्ट करवायी गयी गीता-दैनन्दिनी का वितरण किया गया। श्रीमती बिहाणी ने छात्राओं को तीन एस (शिक्षा स्वास्थ्य एवं सफाई) को जीवन में उतारने का आह्वान किया और युवाओं से नशा मुक्त, स्वच्छ एवं आधुनिक गंगानगर के निर्माण हेतु कार्य करने के लिए बच्चों को कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। श्रीमती रश्मि बिहाणी ने स्काउट के सभी बच्चों को पुरस्कार देकर समानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *