Bikaner Bikaner District Rajasthan

व्यापारिक एवं औद्योगिक गतिविधियों पर की चर्चा


बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी ने गुरूवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संभागीय आयुक्त रवि कुमार सुरपुर से संभागीय आयुक्त कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। गौरतलब है कि रविकुमार सुरपुर बीकानेर के नए संभागीय आयुक्त के पद पर नियुक्त हुए है। राठी ने सर्वप्रथम संभागीय आयुक्त का बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल की ओर से स्वागत एवं अभिनन्दन किया। व्यापारिक मण्डल के अध्यक्ष ने संभागीय आयुक्त महोदय से व्यापारिक – औद्योगिक गतिविधियों के संबंध में चर्चा की। चर्चा के दौरान राठी ने कहा कि बीकानेर के औद्योगिक और व्यापारिक विकास की बीकानेर में अपार संभावनाएं है, बीकानेर के उद्योगपति, व्यापारी अनेक समस्याओं का सामना कर रहे है। जिसके निस्तारण हेतु आगामी समय में प्रशासन एवं उद्योग जगत को आपस में समन्वय रखने का निवेदन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *