Bikaner Bikaner District

हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति संगीत संध्या, सचेतन झांकियां व श्रृंगार

image description

हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति संगीत संध्या, सचेतन झांकियां व श्रृंगार
बीकानेर। डॉ. मधुकर गुप्ता ने गुरुवार को शास्त्री नगर की वीर हनुमान वाटिका में 12 अप्रैल को हनुमान जयंती पर हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियों की शुरुआत हनुमान जी की स्तुति, वंदना से शुरू करवाई। इस अवसर पर श्री वीर हनुमान वाटिका समिति की सचिव पूर्व पार्षद छाया गुप्ता, सचिन गुप्ता, स्वयंसेवक संघ, मार्केण्डेय नगर की अम्बेडकर बस्ती प्रमुख शिव सोनी सहित मोहल्ले के अनेक श्रद्धालु मौजूद थे। उन्होंने सर्किट हाउस में हनुमान जयंती का पोस्टर व बैनर का भी लोकार्पण किया। वीर हनुमान वाटिका समिति की सचिव पूर्व पार्षद छाया गुप्ता ने बताया कि गुरुवार से ही मंदिर में सफाई, रंग रोगन का कार्य शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को शास्त्री नगर वासियों की ओर से सुंदरकांड का सामूहिक पाठ का आयोजन किया जाएगा। मुख्य समारोह शिव बाड़ी में लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद भारती के सान्निध्य में 12 अप्रैल को होगा।
श्रीमती गुप्ता ने बताया कि 12 अप्रेल को हनुमानजी की सौम्य, चमत्कारी प्रतिमा का सिन्दूर से अभिषेक कर विशेष श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर में रंग बिरंगी रोशनी से सजावट की जाएगी। हनुमानजी के सवामणी का भोग लगाया जाएगा। शाम सात बजे आरती के बाद जोधपुर की ख्याति प्राप्त महेन्द्र सिंह पंवार व पार्टी भक्ति गीतों की प्रस्तुति सचेतन झांकियों के साथ देगी । उन्होंने बताया कि नगर के प्रमुख मंदिरों, डॉ.करणी सिंह स्टेडियम में होने वाली रामलीला स्थल सहित अनेक स्थानों पर आम जन की भागीदारी के लिए बैनर व पोस्टर लगाए जा रहे है। पैम्फलेट्स का वितरण पवनपुरी, शास्त्री नगर, डुप्लेक्स कॉलोनी, पटेल नगर सहित अनेक स्थानों पर करवाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *