

मौनी अमावस्या पर कपिल सरोवर में भक्तों ने किया स्नान
बीकानेर। (धर्मेश रंगा) मौनी अमावस्या पर धार्मिक नगरी श्रीकोलायत में श्रदालुओं का जन सैलाब उमड़ा। सुबह से ही श्री कपिल सरोवर मे हजारों श्रदालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। भक्तों ने महर्षि भगवान कपिल मुनि के दर्शन कर स्वस्थ जीवन की क़ामना की और कुम्भ स्नान कर लौटे श्रदालुओं ने तर्पण कर किया दान पुण्य किया। मौनी अमावस्या को लेकर बाजार मे सुबह से रौनक देखी गई। सरोवर पर व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ टीम पूरी तरह सक्रिय रही।
