Bikaner Bikaner District Rajasthan

श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं का लगा तांता

श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं का लगा तांता
बीकानेर। जयपुर रोड स्थित प्रसिद्ध श्याम मंदिर में आज षटतिला एकादशी एवं मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। बाबा श्याम के दर्शन हेतु भक्त मंदिर परिसर में पहुंचने लगे। भजन-कीर्तन, जयकारों और भक्तिमय वातावरण से पूरा मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो उठा। इस शुभ अवसर पर भक्तों द्वारा बाबा श्याम को विभिन्न प्रकार के प्रसादों का भोग अर्पित किया गया। विशेष रूप से तिल से बने विविध प्रसाद चढ़ाए गए। बाबा का फूलों से श्रृंगार किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष के. के. शर्मा के नेतृत्व में सुरेश चंद्र भसीन, बृजमोहन जिंदल, ओम जिंदल एवं सुरेश अग्रवाल सहित अन्य ट्रस्ट सदस्य सेवा कार्यों में सक्रिय रूप कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *