Bikaner Bikaner District Rajasthan

दोषियों के खिलाफ कार्यवाही और किसानों को मुआवजा देने की मांग

दोषियों के खिलाफ कार्यवाही और किसानों को मुआवजा देने की मांग
बीकानेर। जिले में किसानों की बढ़ती समस्याओं को लेकर डॉ. राजेन्द्र मूण्ड व देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग के संयुक्त नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट पर धरना दिया गया। इससे पूर्व उपखण्ड अधिकारी लूणकरणसर को इन्हीं समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा दिया गया। जिले के किसानों की समस्याएं समानान्तर होने के कारण जिला कांग्रेस कमेटी देहात बीकानेर ने भी इसी के साथ धरने में शामिल हुए। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम जिला कलेक्टर बीकानेर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों से जुड़े 13 प्रमुख मुद्दे उठाए गए। ज्ञापन में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मूंगफली की सरकारी खरीद में भाजपा नेताओं, पटवारियों और सहकारिता विभाग के अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार किया गया है, जिसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की जाए। साथ ही गिरदावरी में हुई गड़बड़ियों एवं भ्रष्टाचार की पुनः जांच कर और किसानों की गिरदावरी दोबारा करवाने की मांग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *