Bikaner Bikaner District Rajasthan

ई-बस रूट को कोडमदेसर तक बढ़ाने की मांग, श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

ई-बस रूट को कोडमदेसर तक बढ़ाने की मांग, श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
बीकानेर। बीकानेर प्रशासन द्वारा निकट भविष्य में शुरू की जाने वाली ई-बस सेवाओं के प्रस्तावित रूट में कोडमदेसर को शामिल करने की मांग उठाई गई है। रमक झमक की ओर के अध्यक्ष प्रहलाद ओझा ने सुझाव दिया है कि नाल और गंगासिंह विश्वविद्यालय तक प्रस्तावित ई-बस रूट को संशोधित कर आगे कोडमदेसर तक बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शहर के गंगानगर चौराहा, डूडी पेट्रोल पंप, नाल आदि क्षेत्रों से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु भैरवनाथ के दर्शन हेतु कोडमदेसर जाते हैं। ओझा के अनुसार यदि ई-बस सेवा को नाल से आगे कोडमदेसर तक संचालित किया जाए तो इससे न केवल शहर के यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि कोडमदेसर गांव के लोगों के लिए भी आवागमन सुगम हो जाएगा और उनकी दैनिक परेशानियां कम होंगी। उन्होंने इस संबंध में जिला कलक्टर एवं नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर रूट संशोधन की मांग की है। साथ ही उन्होंने बीकानेर के सभी प्रमुख जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह किया है कि वे इस मुद्दे पर सक्रिय भूमिका निभाते हुए सरकार एवं प्रशासन से ई-बस रूट को कोडमदेसर तक बढ़ाने का प्रयास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *