Bikaner Bikaner District Rajasthan

मुहम्मद साहब के जन्मदिवस को सूखा दिवस घोषित करने की मांग

image description

मुहम्मद साहब के जन्मदिवस को सुखा दिवस घोषित करने की मांग
बीकानेर। मुस्लिम समाज द्वारा पैगंबर मुहम्मद साहब का जन्मदिवस 5 सितंबर को मनाया जाएगा। मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एन डी कादरी ने बताया कि मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार से जिला कलेक्टर महोदया के माध्यम से गुजारिश करतीं हैं, कि पुरे प्रदेश में इस दिन को सूखा दिवस के रूप में मनाएं जाने की घोषणा की जाये। जैसे कि पिछली सरकार में भी हमारे द्वारा 21 जनवरी 2013 के अनुरोध पर सरकार ने आदेश क्रमांक प 4. /(17) / वित/ अब/2004 जारी कर ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर पुरे प्रदेश राजस्थान को सूखा दिवस घोषित किया था । क्योंकि हमारा देश सर्व धर्म एकता की मिसाल माना जाता है। जिसमें राजस्थान हमेशा सर्वोपरि रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *