

बिना लाइसेंस पटाखों की दुकानों पर कार्यवाही की मांग
बीकानेर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर के सचिव नारायण जैन ने जिला कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर बीकानेर के हालात से अवगत करवाया है की बीकानेर शहर बारूद के ढेर पर बैठा है। बीकानेर शहर में सैकड़ों की संख्या में बिना अनुमति पत्र के अस्थाई पटाखों की दुकाने बिना किसी सुरक्षा मानकों एवं रोड पर तम्बू टेंट के नीचे संचालित हो रही है जिनमें कई फैक्ट्रिया एंड गोदाम भी शामिल है। विशेष रूप से जिनका लाइसेंस निरस्त होना चाहिए। वो भी मौत का सामान बेच रहे है यह सिर्फ पटाखों की बात नहीं है – यह दिखाता है कि नियमो के प्रति कैसा घोर उपेक्षा का भाव है। जैन ने निवेदन किया गया है कि उचित कार्यवाही कर आतिशबाजी बाजार सुरक्षित जगह आवंटित करवा देवें ताकि इस समस्या का हमेशा निस्तारण हो जाये।
