Bikaner Bikaner District Rajasthan

आरएएस में 138वीं रैंक लाने पर डेलू का स्वागत

आरएएस में 138वीं रैंक लाने पर डेलू का स्वागत
बीकानेर। बीकानेर जिले के नोखा में उस समय उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब आरएएस 2024 में चयनित होकर पहली बार जयपुर से ट्रेन द्वारा पहुंचे सुरेंद्र डेलू का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। सुरेंद्र डेलू ने आरएएस परीक्षा 2024 में 138वीं रैंक हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र और समाज का नाम रोशन किया है। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर स्थानीय लोगों में गर्व और खुशी का माहौल रहा। रेलवे स्टेशन पर आयोजित स्वागत समारोह में सेवानिवृत्त प्रिंसिपल पृथ्वीराज गोदारा, शिक्षक रामस्वरूप गोदारा, ओम प्रकाश भादू, राधेश्याम डेलू, शिक्षिका मंजू डेलू, मनीषा गोदारा, पिंकी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सुरेंद्र डेलू की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है और यह साबित करती है कि मेहनत, लगन और सही दिशा में प्रयास से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *