

17 जून को मनाया जाएगा डेहरू माता मंदिर का स्थापना दिवस, तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन होंगे
बीकानेर। डेहरू माता मंदिर का स्थापना दिवस 17 जून को श्रद्धा एवं धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं समाजजनों की भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम संयोजक जेठाराम पुरोहित एवं अध्यक्ष पवन पुरोहित ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह के तहत सोमवती अमावस्या के अवसर पर पंडित पुखराज भादानी के आचार्यत्व में पूजा-अर्चना, गणपति पूजन, मंडप पूजन, अभिषेक एवं हवन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हवन में समाज के प्रमुख जन बद्री महाराज सूरजड़ा, रामरतन पुरोहित सहित अनेक श्रद्धालु एवं भक्तजन भाग लेकर पूजा-अर्चना करेंगे तथा मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर माता के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करेंगे। समारोह के दौरान समिति के समन्वयक भंवर पुरोहित, राजशेखर पुरोहित, रामेश्वर पुरोहित, रविकांत पुरोहित एवं नवल किशोर पुरोहित सहित अन्य पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया है।
