Bikaner Bikaner District Rajasthan

डागा का नेत्रदान, दो जीवनों में जली रोशनी

डागा का नेत्रदान, दो जीवनों में जली रोशनी
बीकानेर। तेरापंथ युवक परिषद के सहयोग से राजेन्द्र कुमार डागा का मरणोपरांत नेत्रदान कर मानवता की मिसाल पेश की गई। इस पुनीत कार्य के माध्यम से दो नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में रोशनी लाने का प्रयास किया गया। तेयुप अध्यक्ष ललित राखेचा ने बताया कि तेरापंथ युवक परिषद गंगाशहर नेत्रदान के प्रति सदैव जागरूकता और प्रेरणा का कार्य करती रही है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस महान दान के लिए प्रेरित किया जा सके। संजय राखेचा और पवन डागा की प्रेरणा से परिवार ने नेत्रदान के लिए सहमति दी। परिवार की ओर से बड़े भाई बिनोद डागा ने इसकी स्वीकृति प्रदान की। महावीर फलोदिया ने जानकारी दी कि सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद सिंह भाटी एवं तेयुप गंगाशहर के उपाध्यक्ष देवेंद्र डागा ने रतन नेत्र ज्योति संस्थान के माध्यम से सरदार पटेल नेत्र कोष, बीकानेर से संपर्क स्थापित कर इस कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मानवीय पहल से समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सकारात्मक संदेश गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *