Bikaner Bikaner District Rajasthan

कॉर्निया प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को

कॉर्निया प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को
बीकानेर। सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के नेत्र चिकित्सा विभाग, प्रिंस बिजयसिंह मेमोरियल चिकित्सालय तथा राजस्थान नेत्र सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में मेडिकल स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं हेतु सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में सुबह 9 बजे से कॉर्निया प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नेत्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर जयश्री मुरलीमनोहर ने बताया कि इस कार्यक्रम के अन्तर्गत राजस्थान के पीजी विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जायेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य विषय कॉर्निया रखा गया है। देश के ख्याति प्राप्त चिकित्सक कॉर्निया से संबंधित जटिल बीमारियों तथा उनके निदान व उपचार के बारे में जानकारी देंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एम्स, नई दिल्ली के डॉ. प्रफुल्ल महाराणा, एम्स से ही डॉ प्रणिता सहाय तथा अहमदाबाद के सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक आशीष नागपाल अपना व्याख्यान देंगे। इस प्रशिक्षण सत्र के दौरान जयपुर के सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. विरेन्द्र अग्रवाल, डॉ. हर्युल टाक, एस एम एस मेडिकल कॉलेज के डॉ. धर्मवीर, डॉ. अपूर्व मिड्डा तथा डॉ. नेहा पाठक भी रेजीडेंट चिकित्सकों को कॉर्निया से संबंधित रोगों के निदान के बारे में जानकारी देंगे। इस सत्र के दौरान ही बीकानेर के नेत्र चिकित्सक डॉ. जी.सी.जैन द्वारा नेत्र रोगों से संबंधित एक पुस्तक का विमोचन भी किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *