Bikaner Bikaner District Rajasthan

सेवा कार्य के तहत मंदिरों में लगाए गए कूलर

सेवा कार्य के तहत मंदिरों में लगाए गए कूलर
बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला विंग, बीकानेर द्वारा अधिक मास के अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीन कूलर भेंट किए गए। इस सेवा कार्य का उद्देश्य भीषण गर्मी के दौरान मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को राहत प्रदान करना है। इस अवसर पर महिला विंग की अध्यक्ष ममता राठी ने कहा कि अधिक मास सेवा, दान और पुण्य अर्जित करने का विशेष अवसर होता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य और क्षमता के अनुसार समाजहित में सेवा कार्यों में योगदान देना चाहिए। ऐसे कार्य न केवल जरूरतमंदों को राहत पहुंचाते हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने बताया कि धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है, जिससे मंदिरों में दर्शन के लिए आने वाले लोगों को गर्मी से राहत मिल सके। इस अवसर पर प्रेमलता चांडक, माया चांडक सहित महिला विंग की अन्य सदस्याएं भी उपस्थित रहीं। उपस्थित जनों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *