

नगर निगम चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस की बैठक, बनाई रणनीति
बीकानेर। नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई। कांग्रेस नेता यशपाल गहलोत ने विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों के साथ चर्चा कर चुनाव को मजबूती से लड़ने को लेकर रणनीति तैयार की। गहलोत ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बन सकता है। इसमें बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने, आपसी समन्वय बढ़ाने और चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बैठक में शहजाद भुट्टा, बाबूलाल धवल, अंजुम अली, प्रदीप जाडीवाल, अब्दुल रहमान लोदरा, विजयपाल गोदारा, मुबारक हुसैन, निर्मल विश्नोई, शिवप्रकाश शर्मा, राहुल जादूसंगत, अविनाश राठौड़, रवि गहलोत, नितिन वत्स सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
