Bikaner Bikaner District Rajasthan

देशनोक में बाहरी लोगों की मौजूदगी पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति

देशनोक में बाहरी लोगों की मौजूदगी पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति
बीकानेर। नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत देशनोक नगर पालिका में चुनावी सरगर्मियों के बीच बाहरी लोगों और वाहनों की मौजूदगी को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई है। पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में कांग्रेस के जिला प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित कराने की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मतदान से पहले पिछले कुछ दिनों से देशनोक नगर पालिका क्षेत्र में बड़ी संख्या में बाहरी लोगों के साथ-साथ बाहरी वाहनों की आवाजाही बढ़ी है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ लोगों द्वारा मतदाताओं को डराने-धमकाने और अपने पक्ष में मतदान के लिए दबाव बनाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इससे मतदाताओं में भय और दहशत का माहौल बनने की बात कही गई है। प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग की नियमावली और चुनाव आचार संहिता के प्रावधानों के अनुसार बाहरी व्यक्तियों की मौजूदगी पर प्रभावी निगरानी रखते हुए निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की मांग की। जिला संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि देशनोक नगर पालिका चुनाव में निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान कांग्रेस की प्राथमिकता है। प्रतिनिधिमंडल में सतू खां पड़िहार, प्रीति मेघवाल, राजकुमारी व्यास, श्रीकृष्ण गोदारा, पूनमचंद भाम्भू सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *