Bikaner Bikaner District Rajasthan

सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर कांग्रेसी पार्षदों ने निगम आयुक्त कक्ष में दिया धरना

सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर कांग्रेसी पार्षदों ने निगम आयुक्त कक्ष में दिया धरना
बीकानेर। शहर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेसी पार्षदों का विरोध लगातार जारी है। नगर निगम आयुक्त की ओर से तीन दिन में सफाई व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद अपेक्षित सुधार नहीं होने पर सोमवार को कांग्रेसी पार्षदों ने एक बार फिर नगर निगम पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्षदों ने निगम आयुक्त के कक्ष में जमीन पर बैठकर धरना दिया और शहर की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई। धरने के दौरान पार्षदों ने महापौर के समक्ष भी शहर की विभिन्न समस्याएं रखीं। इस पर महापौर ने संबंधित अधिकारियों को बुलाकर बैठक ली और समस्याओं पर चर्चा की। पार्षदों ने आरोप लगाया कि शहर के विभिन्न वार्डों में ट्रैक्टर और ऑटो टिपर नियमित रूप से नहीं पहुंच रहे हैं। इसके चलते घर-घर कचरा संग्रहण और सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो 16 अक्टूबर को होने वाली नगर निगम की साधारण सभा में निगम प्रशासन और संबंधित कंपनी के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा। धरने में जावेद पड़िहार, राहुल जादुसंगत, अकबर खादी, नंदलाल जावा, दुर्गादास छंगाणी, पार्षद विकास तंवर, सविता मनीष जोशी, पूनमचंद, गौरीशंकर गहलोत, सरिता व्यास, धर्मवीर नाहटा, जितेंद्र सिंह, अनीस अली, मोहम्मद अतीक, सलमान खान, मोहम्मद हुसैन, जुला खां एवं पवन कुमार सहित अन्य पार्षद उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *