Bikaner Bikaner District Rajasthan

तपस्वियों का अभिनंदन

image description

तपस्वियों का अभिनंदन
बीकानेर। गणिवर्य श्री मेहुल प्रभ सागर म.सा., मंथन प्रभ सागर, बाल मुनि मीत प्रभ सागर, साध्वी दीपमाला श्रीजी व शंखनिधि के सान्निध्य रविवार को  दत सूरी तप, सिद्धि तप के तपस्वियों,चोविहार (बिना अन्न जल) के 51 दिन के तपस्वी कन्हैयालाल भुगड़ी सहित अनेक तपस्वियों का ढ्ढा कोटड़ी में रविवार को अभिनंदन किया गया। बालक-बालिकाओं के शिविर में बच्चों ने विधि पूर्वक पूजा करने का तरीका सीखा। सोमवार को सुबह प्रवचन स्थल पर प्रमुख जैन धर्मग्रंथ के कल्पसूत्र पर क्विज प्रतियोगिता होगी।
सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट, अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद की बीकानेर इकाई की ओर से सकल श्रीसंघ के सहयोग से आयोजित चातुर्मास में तपस्वियों का चंदन, केसर, तिलक, माला, श्रीफल, अभिनंदन पत्र, प्रभावना, गुलाब जल, पंखी, झूलना, अक्षत, बधावना व अन्य उपहारों से अभिनंदन किया। इसमें व्यक्तिगत के साथ अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा व महिला इकाई ने भी सक्रिय योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *