

डॉ. कोचर का अभिनंदन
बीकानेर। अमेरिका प्रवासी बीकानेर निवासी हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जिनेश कोचर का पिछले एक सप्ताह से रोगियों को निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श देने पर मोहल्लावासियों, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने शनिवार को अभिनंदन किया। डॉ.जिनेश कोचर ने 20 व 21 अप्रेल को चन्द्रबाबू कोचर स्मृति शिविर में तथा 23 से 26 तक निजी निवास पर करीब 400 से अधिक रोगियों को परामर्श दिया। मोहल्ला विकास समिति के विष्णु चौधरी, विक्रम गोलछा, सुनील चौधरी, मोहन लाल व्यास, सुरेश मारू, कपिल चौधरी, विद्या सागर मारू, विनोद, मनोज, शांतिलाल व कविन्द्र कोचर,रामचन्द्र सोनी, सुरेन्द्र कोचर, कमल व पवन सेन, तथा राजेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उनका अभिनंदन किया।
