

सेवा हस्तांतरण समारोह का आयोजन
बीकानेर। शांति निकेतन सेवा केंद्र में सेवा हस्तांतरण समारोह का आयोजन किया गया। साध्वी त्रिशला कुमारी ने सेवा केंद्र व्यवस्थापिका के रूप में अपना नया दायित्व ग्रहण किया। जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा द्वारा साध्वियों की सेवा को ईश्वरीय कार्य बताते हुए आध्यात्मिक हर्ष व्यक्त किया गया। शान्तिनिकेतन सेवा केन्द्र तेरापंथ धर्म संघ के वृद्ध अवस्था प्राप्त साध्वियों का केन्द्र है। उन सभी साध्वियों की सेवा के लिए आचार्य श्री प्रतिवर्ष साध्वियों के समूह को भेजते हैं। साध्वी त्रिशला कुमारी ने तुलसी समाधि स्थल से विहार कर सेवा केंद्र में प्रवेश किया। उन्होंने कहा कि सेवा कर्म निर्जरा का सबसे महत्वपूर्ण साधन है, जिससे संचित कर्मों का क्षय और तीर्थंकर नामकर्म का अर्जन संभव है।
