

निबंध प्रतियोगिता में टीना साध रहीं प्रथम
बीकानेर। पंजाब एंड सिंध बैंक की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय ‘भ्रष्टाचार’ रखा गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में टीना साध ने प्रथम, निधि जोशी ने द्वितीय तथा खुशी कुम्हार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, एक अन्य वर्ग में एकता उपाध्याय प्रथम, सिद्धार्थ बिस्सा द्वितीय तथा गुंजन साध तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर बैंक प्रबंधक राहुल कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना रहा।
