

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की नवनिर्वाचित जिला टीम का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
बीकानेर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की बीकानेर जिला इकाई की नवनिर्वाचित टीम का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अग्रवाल समाज के महिला एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। इस अवसर पर समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक सुधार, युवाओं की भागीदारी और जरूरतमंद परिवारों की सहायता सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्ञान ज्योति गुप्ता रहे, जबकि अध्यक्षता गौरव गोयल ने की। समारोह में समाज के गणमान्य नागरिकों और संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने समाज में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत बनाने तथा सामाजिक गतिविधियों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष सुशील बंसल ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सभी से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और जरूरतमंद परिवारों की सहायता सहित समाजहित के कार्यों में मिलकर योगदान देने का संकल्प लिया। समारोह में गोपाल अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, करुणा बंसल सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।
