Bikaner Bikaner District

पंचायती राज संस्थाओं के पुनर्गठन सुझावों के लिए बनाई समिति

image description

पंचायती राज संस्थाओं के पुनर्गठन सुझावों के लिए बनाई समिति
बीकानेर। जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) के जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने राज्य सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों/पंचायत समितियों/जिला परिषदों के पुर्नगठन के जिला प्रशासन द्वारा तैयार किये गए प्रस्तावों का अध्ययन व जांच कर सुझाव व आपत्तियों के प्रस्ताव तैयार करने हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन किया है। यह समिति जिला कलेक्टर द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं के पुनर्गठन हेतु तैयार किए गए प्रस्तावों की सत्यापित प्रति लेकर उसका गहराई से अध्ययन व जांच करेगी।
जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि इस जिला स्तरीय समिति में जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल समिति के अध्यक्ष होंगे तथा श्यामसिंह बरसलपुर,केशराराम गोदारा,एड. विजय गोदारा, जगदीश कस्वां ,ओमप्रकाश मेघवाल, महिपाल सारस्वत आदि कुल सात सदस्य बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *