Bikaner Bikaner District Rajasthan

पीबीएम अस्पताल में मरीजों एवं परिजनों को वितरित किए ठंडे पेय पदार्थ

पीबीएम अस्पताल में मरीजों एवं परिजनों को वितरित किए ठंडे पेय पदार्थ
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से ठंडे पेय पदार्थों का वितरण किया गया। सेवा अभियान के तहत अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों को जूस की बोतलें वितरित की गईं। इस सेवा कार्य में पीयूष आचार्य एवं विनोद गुर्जर सहित अनेक समाजसेवियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। आयोजनकर्ताओं ने कहा कि ऐसे सेवा कार्यों का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना प्रत्येक व्यक्ति का सामाजिक दायित्व है। अभियान में किशन सोनी, मालचंद, रामकरण, रामस्वरूप, दिनेश, प्रह्लाद, अजय, नीरज एवं कुशाग्र सहित सभी सहयोगियों ने सेवा कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसेवा की प्रेरणादायी मिसाल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *