Bikaner Bikaner District Rajasthan

सीएम भजनलाल ने संत सरजूदास से लिया आशीर्वाद


प्रयागराज/बीकानेर। प्रयागराज के राजस्थान मंडप में सीएम भजनलाल शर्मा एवं केबिनेट सदस्यों के साथ संत श्रीसरजूदास ने मुलाकात की। बीकानेर विधायक जेठानन्द व्यास ने सीएम भजनलाल शर्मा को रामझरोखा कैलाशधाम द्वारा आयोजित बीकानेर खालसा के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदासजी महाराज ने सीएम को बताया कि विगत 32 दिनों से निरन्तर भोजन व निवास की सुविधा श्रद्धालुओं को प्रदान की जा रही है। सीएम भजनलाल शर्मा ने श्रीसरजूदासजी महाराज से आशीर्वाद लिया एवं श्रद्धालुओं के लिए महाकुम्भ जैसे पवित्र अवसर पर दी जा रही सेवाओं की सराहना की। इस दौरान खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, महंत विधायक प्रतापपुरी, डॉ. विमला डुकवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *