Bikaner Bikaner District Rajasthan

कंप्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र का समापन

कंप्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र का समापन
बीकानेर। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित जन शिक्षणस संस्थान बीकानेर द्वारा संचालित अस्सिटेंट कंप्यूटर ऑपरेटर प्रशिक्षण केन्द्र का समापन मंगलवार को श्रीकोलायत में तरूण कंप्यूटर ज्ञानकेन्द्र केन्द्र पर हुआ। जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर के निदेशक ओमप्रकाश सुथार ने बताया कि केन्द्र का मूल्यांकन जन प्रतिनिधि मनोज जोशी एवं अनुदेशक तरूण राठौड़ द्वारा किया गया। इस मौके पर रवीना दर्जी, निधी, रितिका माली, सुबोध कंवर, पूजा, रमेश, श्रवण, श्यामसुन्दर, सुरेश, मोहित, नरेश, मोहित भादू, मूलाराम आदि विद्यार्थी मौजूद थे। ज्ञानकेंद्र की संचालिका सुलोचना राठौङ ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *