Bikaner Bikaner District Rajasthan

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का आगाज

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का आगाज
बीकानेर। स्वच्छता ही व्यक्ति का सबसे बड़ा गुण है, ये उद्बोधन मुख्य अतिथि नंदकिशोर गहलोत. स्थानीय वार्डपार्षद, सुजानदेसर ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के शुभारंभ अवसर पर स्वच्छता ही सेवा-श्रमदान कार्यक्रम के तहत व्यक्त किए। नंदकिशोर ने कहा कि हमारी आपसे अपील है कि आप घर का कचरा किसी डस्टबिन अथवा थैले में इकट्ठा करके रखें उसे बाहर गली में नहीं फेंके और आपके घर तक कचरा उठाने वाली गाड़ी भेजने की जिम्मेवारी मेरी है।
संस्थान के निदेशक ओम प्रकाश सुथार ने कहा कि स्वच्छता को हमें अपनी जीवन के सभी व्यवहारों में उतारना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी महेश उपाध्याय ने पखवाड़े की जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान द्वारा 17 सितंबर, से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत जिलेभर में विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों आयोजन किए जायेंगे। स्वच्छता ही सेवा के इस कार्यक्रम में संदर्भ व्यक्ति श्रीमती पुष्पलता, संस्थान के श्री विष्णुदत्त मारू और प्रशिक्षणार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *