Bikaner Bikaner District

आरयूआईडीपी नोखा की सिटी लेवल कमेटी की बैठक आयोजित

आरयूआईडीपी नोखा की सिटी लेवल कमेटी की बैठक आयोजित
बीकानेर। आरयूआईडीपी चतुर्थ चरण परियोजना के अंतर्गत नोखा शहर में करवाये जा रहे सीवरेज एवं जल प्रदाय कार्यों के संबंध में सिटी लेवल कमेटी की बैठक जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में हुई।
बैठक के दौरान सदस्य सचिव अधिशाषी अभियंता श्री दीपक मांडन ने परियोजना की प्रगति से अवगत करवाया। जिला कलक्टर ने माडिया में प्रस्तावित 7 एमएलडी एसटीपी हेतु आ रही बाधाओं के निवारण के लिए नगर पालिका नोखा के अधिकारियों को आरयूआईडीपी से समन्वय करते हुए निस्तारित करने का निर्देश दिया। जिला कलक्टर द्वारा जलदाय विभाग के अधिकारियों को जल जीवन मिशन परियोजना के अंतर्गत नोखा शहर के लिए देशनोक से बिछाई जा रही पाईप लाईन एवं पंप हाउस का कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर आरयूआईडीपी परियोजना के लिए पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया, जिससे आमजन को सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना का लाभ मिल सके। साथ ही समस्त कार्य निधारित अवधि एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। बैठक के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री मंयक मनीष, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सोहन लाल, बीकानेर विकास प्राधिकरण के अति. मुख्य अभियंता ललित ओझा, जन स्वा. अभिं. विभाग. एवं आरयूआईडीपी के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *