Bikaner Bikaner District Rajasthan

चिरंजीव राव 10 मार्च को लेंगे देहात कांग्रेस की मीटिंग

बीकानेर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा राजस्थान प्रदेश में राष्ट्रीय सचिवों को जिलों की जिम्मेदारियां दी गई है।उसी क्रम में बीकानेर जिले का प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव व रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव को बनाया गया है, जो आगामी 10  मार्च सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी  (देहात) की मीटिंग लेंगे। जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग की अध्यक्षता में रानीबाजार स्थित जिला देहात कांग्रेस कार्यालय में प्रातः11:30बजे आयोजित होने वाली मीटिंग में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सम्भाग संगठन प्रभारी जगदीश जांगिड़, जिला संगठन प्रभारी पुसाराम गोदारा, विधानसभा क्षेत्र संगठन प्रभारी मनीष गोदारा, परवीना मेघवाल, योगेश नागर आदि भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *