Bikaner Bikaner District Rajasthan

सीए इन्टरमीडिएट कोर्स में छाजेड़ व बिनानी की 32 व 33वीं रैंक

सीए इन्टरमीडिएट कोर्स में छाजेड़ व बिनानी की 32 व 33वीं रैंक
बीकानेर। दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेर्ड एकाउन्टेन्टस ऑफ इंण्डिया की बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष सीए हेतराम पुनिया ने बताया कि इन्टरमीडिएट व फाउंडेशन जनवरी 2025 का परीक्षा परिणाम 4 मार्च को घोषित हुआ। जिसमें बीकानेर के विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय स्तर पर अपना कब्जा जमाकर बीकानेर को गौरान्वित भी किया है। बीकानेर से इन्टरमीडिएट कोर्स से विकास छाजेड़ ने 600 अंक में से 465 अंक प्राप्त करके अखिल भारतीय स्तर पर 32वीं रैक व बीकानेर से प्रथम स्थान, मयंक बिनानी ने अखिल भारतीय स्तर पर 33वीं रैक व 464 अंक प्राप्त करके बीकानेर से द्धितीय स्थान, यश चौपड़ा ने 435 अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान, विदित सेठिया ने 419 अंक प्राप्त करके चर्तुथ स्थान तथा करन गुप्ता ने 417 अंक प्राप्त करके पांचवा स्थान प्राप्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *