Bikaner Bikaner District Rajasthan

चौधरी किसानों से करेंगे संवाद

चौधरी किसानों से करेंगे संवाद
बीकानेर। राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष श्री सीआर चौधरी मंगलवार को जिले के कृषकों, नवाचारी प्रगतिशील उद्यानिकी किसानों, पशुपालकों, मतस्य पालकों, कुक्कुट पालकों एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स से संवाद करेंगें। चौधरी इनकी समस्याओं की जानकारी लेंगे एवं सुझाव प्राप्त करेंगे तथा कृषि एवं संबंद्ध विभागों की प्रगति-उपलब्धियों की समीक्षा करेंगे। इसके लिए राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में प्रातः 10 बजे से विश्वविद्यालय के स्किल डेवलपमेंट सेंटर में समीक्षा बैठक और दोपहर 12 बजे से राजुवास सभागार में जिला स्तरीय कृषक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *