Bikaner Bikaner District Rajasthan

गूंजे हर हर महादेव के जयकारे, रुद्र महायज्ञ में सैकड़ों ने दी आहुतियां

गूंजे हर हर महादेव के जयकारे, रुद्र महायज्ञ में सैकड़ों ने दी आहुतियां
बीकानेर। सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम आश्रम में रविवार को महादेव मंडल के भक्तों ने रुद्राभिषेक एवं रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया। गुरुदेव श्री रामदासजी महाराज की कृपा से नर्बदेश्वर महादेव का अभिषेक और भव्य शृंगार किया गया तथा रुद्र महायज्ञ में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व शांति और जन कल्याण की मनोकामना की। इस अवसर पर आशीर्वचन देते हुए राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदासजी महाराज ने कहा कि श्रावण मास केवल एक धार्मिक महीना नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, ऊर्जा और अध्यात्म का संगम है। भोलेनाथ का विभिन्न द्रव्यों से अभिषेक, व्रत, जप व तप करने से विशेष कृपा बरसती है। महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी महाराज ने कहा कि महादेव की महिमा अपरम्पार है। ग्रह-नक्षत्रों के दुष्प्रभाव और काल से भी रक्षा करने वाला महाकाल का रूप है भगवान शिव। श्रावण माह व्रत रखने और सात्विक भोजन करने से स्वास्थ्य बना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *