Bikaner Bikaner District Rajasthan

उर्स मुबारक पर चादर का जुलूस निकला

उर्स मुबारक पर चादर का जुलूस निकला
बीकानेर। ख्वाजा पीर महबूब बख्श चिश्ती (के उर्स मुबारक पर चादर का जुलूस निकाला गया। सज्जादानशीन पीर गुलाम अल्लाह बख्श चिश्ती के सान्निध्य मे दाऊजी मन्दिर के समीप पीर साहब के आशियाने से निकला चादर का जुलूस दाऊजी रोड, मोहल्ला चूनगरान होते हुए मस्जिद पहुंचा जहां चिश्ती बाबा के मजार पर चादर और अकीदत के फूल चढ़ाकर मुल्क में अमन चैन खुशहाली की सामूहिक दुआ की गई। चादर की रस्म में मस्जिद के इमाम पीर मोहम्मद साबिर चिश्ती, पीरजादा मोहम्मद सलीम चिश्ती, पीरजादा अनीस चिश्ती, पीर हफीजुर्रहमान चिश्ती, पीर सैय्यद शोएब हुसैन चिश्ती शामिल थे। इससे पूर्व फातेहाखानी में कुरान का पाठ किया गया। इस मौके पर कुरानखानी, मिलादखानी का आयोजन किया गया। शौकत नदीम अंदाज कव्वाल पार्टी रूहानी कलाम पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *