Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

सीलिएक रोग जागरूकता शिविर आयोजित

सीलिएक रोग जागरूकता शिविर आयोजित
बीकानेर। सीलिएक रोग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया। शिविर का आयोजन डॉ. मोहित कुमार वोहरा के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर डॉ. वोहरा ने अभिभावकों एवं बच्चों को सीलिएक रोग के निदान, एंडोस्कोपिक ड्यूओडिनल बायोप्सी, ग्लूटेन-फ्री डाइट तथा उसके पालन से होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के दैनिक प्रबंधन से जुड़े अभिभावकों के सवालों के जवाब भी दिए। डॉ. महेश कुमार शर्मा ने डाइट एवं पोषण से जुड़ी भ्रांतियों पर चर्चा करते हुए संतुलित आहार के महत्व पर प्रकाश डाला। शिविर के दौरान सीलिएक बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता तथा माताओं के लिए ग्लूटेन-फ्री रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच बच्चों एवं पांच माताओं को डॉ. वोहरा द्वारा सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *