खिलाड़ियों का किया सम्मान
खिलाड़ियों का किया सम्मान बीकानेर। भाजपा बीकानेर देहात द्वारा महिला खिलाड़ियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने की। कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा जिला संयोजक सरोज प्रजापत के नेतृत्व में तथा प्रतिभावान खिलाड़ी एवं आईटी विभाग की जिला सह संयोजक निशु लिंबा की अगुवाई में किया गया।
