त्रिभाषाओं के रचनाकारों की उत्कृष्ट रही रचनाएं
त्रिभाषाओं के रचनाकारों की उत्कृष्ट रही रचनाएं बीकानेर। पर्यटन लेखक संघ- महफिले अदब द्वारा रविवार को होटल मरुधर हेरिटेज में साप्ताहिक काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। काव्य गोष्ठी का संचालन करते हुए डॉ. नरसिंह बिनानी ने बताया कि काव्य गोष्ठी के तहत हिंदी-उर्दू- राजस्थानी-त्रिभाषाओं के रचनाकारों ने उत्कृष्ट रचनाएं सुना कर खूब दाद लूटी ।
