

ग्रामीणों से प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर का निर्माण शीघ्र शुरू कराने तथा श्रीडूंगरगढ़-बीकानेर हाईवे को फोरलेन किए जाने की मांग को लेकर हरिराम बाना द्वारा निकाली जा रही रथ यात्रा विभिन्न गांवों में पहुंची। रथ यात्रा बेनीसर, भोजास, दुसारणा, लखासर, समंदसर, जोधासर, झंझेऊ, सेरूणा एवं नारसीसर गांवों में पहुंची, जहां ग्रामीणों एवं युवाओं से 5 अगस्त को उपखंड मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया। हरिराम बाना ने कहा कि क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए जनसमर्थन आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से आंदोलन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर जगराम बाना, सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध, सोहन महिया, भगवाननाथ कलवानियां, सुभाष, नारायण डूडी, बुधराम गांधी, नारायणनाथ कलवानियां, हरलाल बाना, ओमप्रकाश बेनीसर, डूंगर सिंवर, बीरबल साईं सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
