Bikaner Bikaner District Rajasthan

बालक-बालिकाओं ने शिविर में सीखें योग व प्राणायाम

बालक-बालिकाओं ने शिविर में सीखें योग व प्राणायाम
बीकानेर गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर म.सा., मंथन प्रभ सागर, बाल मुनि मीत प्रभ सागर, साध्वी दीपमाला श्रीजी व शंखनिधि के सान्निध्य रविवार को ढढ्ढा कोटड़ी में बालक बालिकाओं का शिविर हुआ, जिसमें लगभग 120 बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने योग, प्राणायाम, एकाग्रता आदि के गुर सीखे। नवकार की महिमा पर प्रतियोगिता आयोजित की गई।
सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट, अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद की बीकानेर इकाई की ओर से सकल श्रीसंघ के सहयोग से आयोजित चातुर्मास में  अक्षय निधि तप 12 अगस्त को शुरू होगा वहीं ’’दादा दत्त सूरी’’ तप का समापन व जैन धर्म के प्रमुख आगम ’’कल्पसूत्र’ पर क्विज प्रतियोगिता 15 अगस्त को तथा तपस्वियों का अभिनंदन 17 अगस्त को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *