

बोथरा ने गंगाशहर सेटेलाइट अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन दी
बीकानेर। गंगाशहर सेटेलाइट अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे की बेहतर व निर्बाध सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस हेतु अस्पताल में एलेन्जर्स कम्पनी की 300 एम.ए. की एक्स-रे मशीन जसकरण बोथरा फाउंडेशन, मुम्बई सौजन्य से उपलब्ध करवाई गई है। एस.पी.मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल व कंट्रोलर डॉ. गूंजन सोनी एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. मुकेश बाल्मिकी को यह एक्स-रे मशीन जसकरण बोथरा के पुत्र मेघराज बोथरा व राजेश बोथरा एवं पौत्र प्रवीण बोथरा ने सुपुर्द की। गंगाशहर नागरिक परिषद् के गंगाशहर इकाई के चेयरमेन जतनलाल दूगड़ ने बताया कि पिछले वर्ष अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे की सुविधा हेतु श्री जसकरण बोथरा फाउंडेशन, मुम्बई के सौजन्य से डी.आर. सेट एवं सोनोग्राफी मशीन भी उपलब्ध करवाई गई थी। अब एक्सपोजर के लिए नई एक्स-रे मशीन आ जाने से रिजल्ट भी अच्छा आयेगा व बार बार रूकावट भी नहीं आयेगी।
डॉ. गूंजन सोनी से एवं डॉ. बाल्मिकी ने अस्पताल के विकास व सुविधाओं के विस्तार में दानदाता जसकरण बोथरा फाउण्डेशन व उनके परिजनों एवं गंगाशहर नागरिक परिषद् की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद दिया। डॉ. सोनी ने कहा कि अस्पताल में आवश्यकता के अनुरूप चिकित्सकों की शीघ्र व्यवस्था करवाई जाएगी।
इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सक गण, दानदाता बोथरा परिवार, गंगाशहर नागरिक परिषद् के सदस्य, नर्सिंग अधीक्षक मोहनलाल मोदी आदि नर्सिंगकर्मी, सहायक रेडियोग्राफर अक्षय तंवर व ममता भाटी एवं अस्पताल के अन्य सहकर्मियों के साथ ही सोहनलाल चैधरी, विनीत बोथरा, मोहनलाल, पार्षद शिवकुमार मारू एवं रामदयाल पंचारिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम गहलोत, श्री किशन मारू, हरिकान्त शर्मा आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
