


बीकानेर। साहित्यकार, चिंतक, रंगकर्मी एवं शिक्षाविद् कीर्तिशेष लक्ष्मीनारायण रंगा की दूसरी पुण्यतिथि पर प्रज्ञालय संस्थान एवं श्रीमती कमला देवी-लक्ष्मीनारायण रंगा ट्रस्ट द्वारा आयोजित चार दिवसीय ‘सृजन सौरम-हमारे बाऊजी’ समारोह के तीसरे दिन लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन-सदन में स्व. रंगा की स्मृति में विशाल रक्तदान का आयोजन हुआ।
स्व. रंगा को समर्पित चार दिवसीय समारोह के तीसरे दिन विशाल रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा, कला, साहित्य एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बुलाकी दास कल्ला ने कहा कि स्व. लक्ष्मीनारायण रंगा की स्मृति में सैकड़ां लोगों द्वारा रक्तदान देना अपने आप में एक मानवीय परोपकार का अनुष्ठान है। रक्तदान महादान के माध्यम से किसी भी व्यक्ति एवं रोगी की सहायता रक्तदान मानव कल्याणकारी पुनीत कार्य है। राजेश रंगा ने बताया कि विशाल रक्तदान शिविर को सफल बनाने में पी.बी.एम. अस्पताल के रक्त केन्द्र ट्रांसफ्युजन मेडिसिन विभाग द्वारा समर्पित कार्य संस्कृति के रूप में पूर्ण सहयोग रहा। रक्तदान हेतु ब्लड बैंक की टीम के मुखिया असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रेम कुमार परिहार के नेतृत्व में विभिन्न पदों की मेडिकल सेवा से जुडे़ 21 कर्मचारी बंधुओं ने रक्तदान शिविर के दौरान पूर्ण समर्पित भाव से सहयोग दिया।
समारोह संयोजक कमल रंगा ने कहा कि विशाल रक्तदान शिविर के माध्यम से हम सामाजिक सरोकार और मानवीय कल्याण के लिए कुछ कर पाएं ऐसा एक प्रयास आज पिताश्री स्व. लक्ष्मीनारायण रंगा की स्मृति में होना हमारे लिए सुखद अनुभूति का उपक्रम रहा।
शिविर में अपना रचनात्मक सहयोग देने वालों में प्रमुख रहे डॉ. अजय जोशी, गिरिराज पारीक, तेजेश आचार्य, मनमोहन व्यास, अरूण व्यास, डॉ. चारूलता व्यास, अंकित रंगा, भवानी सिंह, कार्तिक मोदी, कन्हैयालाल सुथार, पुनीत कुमार रंगा, अशोक शर्मा, आनन्द छंगाणी, अख्तर अली, मीना हर्ष, राजकुमारी जोशी, सरस्वती स्वामी, हेमलता व्यास, वंदना व्यास, रेखा पुरोहित, उमेश सिंह चौहान, ओम प्रकाश चौधरी, विजय गोपाल पुरोहित, उमा शंकर व्यास, डॉ. फारूख चौहान, कृष्णचंद्र पुरोहित, नवनीत व्यास, पवन राठी, पुरूषोत्तम सुथार, डॉ. गौरीशंकर प्रजापत आदि थे।
