Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

पुरोहित की प्रथम पुण्यतिथि पर 7 अक्टूबर को रक्तदान शिविर

पुरोहित की प्रथम पुण्यतिथि पर 7 अक्टूबर को रक्तदान शिविर
बीकानेर। सरला देवी पुरोहित चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से भगतसिंह यूथ क्लब के सहयोग से 7 अक्टूबर को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। सरला देवी पुरोहित की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाला यह शिविर गोपेश्वर बस्ती स्थित पीएन पैलेस में आयोजित किया जाएगा। शिविर में रक्त संग्रहण एवं स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य अनुभवी चिकित्सा एवं नर्सिंग स्टाफ की देखरेख में किया जाएगा। शिविर के संयोजक योगेश पुरोहित ने बताया कि सरला देवी पुरोहित का संपूर्ण जीवन परोपकार, सद्भावना एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने बताया कि उनकी स्मृति में आयोजित शिविर के माध्यम से रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *